फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर चहलकदमी और गन्ने को नुकसान पहुंचा रहा हाथी

विज्ञापन
पंतनगर में बेनी पुलिया के पास मौजूद हाथी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। पंत विवि के परिसर में चार दिन से एक हाथी की दस्तक बनी हुई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

हाथी परिसर से सटे टांडा जंगल से फिशरीज कॉलेज के पीछे होते हुए आता है और एस ब्लॉक में गन्ने के खेत में उत्पात मचाता है। जिससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी हाथी ही चहलकदमी रही। हाथी सड़क पर आ गया और कुछ युवकों ने उसका वीडियो बनाया। हाथी गन्ने के खेत में उत्पात मचाने के बाद वापस लौट गया।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मी मंजूर अहमद ने बताया कि यह नर वयस्क हाथी पिछले चार दिन से रोज शाम को आता है और खेत में लगे गन्ने खाकर चला जाता है। अधिकारियों के निर्देश पर हाथी के आने वाले रास्ते पर लाइटें लगवाकर चौड़ी खाई खुदवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें