रुद्रपुर के विकास भवन सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते सीडीओ।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशीष भटगांई ने मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या से कहा कि यदि कोई छात्र दूसरे शहर में चला जाता है तो उससे मोबाइल पर संपर्क करें, ताकि कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे। स्कूलों में शौचालय और पानी की व्यवस्था बनाएं।
सीडीओ बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में नीति आयोग के तहत स्कूलों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि सभी शिक्षकों को नीति आयोग के मानकों की जानकारी होनी चाहिए। हर स्कूल में एक रजिस्टर हो, जिसमें ब्लॉक स्तर के अधिकारी रेंडम जांच कर पांच से आठ फीसदी बच्चों की ट्रेकिंग करेंगे। लीड बैंक अधिकारी केडी नौटियाल को निर्देश दिए कि बैंक स्कूलों का सहयोग करें और शून्य बैलेंस पर विद्यार्थियों के खाते खोलें। पिरामल फाउंडेशन के आशीष भटनागर और दिव्या नेगी ने आदर्श स्कूल परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहां पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित चंद्र आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी एके सिंह आदि मौजूद रहे।