नोजगे पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आरिज अल्वी को साराभाई टीचर साइंटिस्ट नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
भारत सरकार के विज्ञान प्रसार नेटवर्क, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के ओर से रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन, नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स साइंटिस्ट इंडिया एवं एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल आउंसिल ऑफ यंग साइंटिस्ट द्वारा आयोजित साराभाई टीचर साइंटिस्ट नेशनल अवार्ड 2021 में नोजगे पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आरिज अल्वी को नेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्माति किया गया।
जून 2021 में इस अवार्ड के लिए देशभर से नामांकन मंगाए गए थे जिसमें 206 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें लिखित परीक्षा, सीसी इवेलुएशन, प्रजेंटेशन एवं इंटव्यू के बाद प्रधानाचार्य आरिज अल्वी को अवार्ड के लिए चुना गया। स्कूल की प्रबंध निदेशक सुरेंदर कौर और स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।