जसपुर में नशे में धुत कार चालक ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े तीन युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और नशेड़ी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शनिवार देर रात ग्राम छितरा जगीर (रामपुर) निवासी मो. हनीफ (52) कार से हरिद्वार की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास कार ने ओवरटेक करते हुए रेहड़ की ओर जा रहे टेंपो को टक्कर मार दी।
हादसे में टेंपो चालक शिवकुमार (24) निवासी रायपुर थाना रायगढ़ जिला बिजनौर को चोटें आईं। इसके बाद अनियंत्रित कार ने हाईवे किनारे खड़े तीन युवकों को भी टक्कर मार दी।