फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नशे में धुत कार चालक ने पहले टेंपो को टक्कर मारी, फिर हाईवे किनारे खड़े तीन युवकों को किया घायल

Mon, 12 Aug 2024 11:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जसपुर में नशे में धुत कार चालक ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े तीन युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने नशेड़ी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर में नशे में धुत कार चालक ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े तीन युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और नशेड़ी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शनिवार देर रात ग्राम छितरा जगीर (रामपुर) निवासी मो. हनीफ (52) कार से हरिद्वार की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास कार ने ओवरटेक करते हुए रेहड़ की ओर जा रहे टेंपो को टक्कर मार दी।

हादसे में टेंपो चालक शिवकुमार (24) निवासी रायपुर थाना रायगढ़ जिला बिजनौर को चोटें आईं। इसके बाद अनियंत्रित कार ने हाईवे किनारे खड़े तीन युवकों को भी टक्कर मार दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: विधायक के आवास जा रहे श्रमिकों को गांधी पार्क में बंद करने से तनाव, पुलिस पर भड़के श्रमिक

इससे अभिषेक कुमार (20) पुत्र टिल्लू सिंह, सचिन कुमार (21) पुत्र घनश्याम सिंह निवासीगण ग्राम आलमपुर गाबड़ी बिजनौर और राजकुमार (30) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी मंडावली घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल कासिमपुर गढ़ी में भर्ती कराया। नशे में धुत मोहम्मद हनीफ का मेडिकल कराकर ड्रिंक एंड ड्राइव में एमवी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार करके कार को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें