गदरपुर की चीनी मिल परिसर में निर्माण कार्यों का जायजा लेतीं डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/गदरपुर। डीएम रंजना राजगुरू ने गदरपुर चीनी मिल में 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन के आवासीय व कार्यालय भवनों के मरम्मत सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कमांडेंट सुदेश कुमार और आरडब्ल्यूडी के इंजीनियर अनिल सैनी के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कमांडेंड सुदेश कुमार दराल ने बताया कि जवानों की मेस के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। सहकारी गन्ना समिति के खाली पड़े जर्जर भवन में मेस बनाई जाए तो दिक्कत हल हो जाएगी। इस पर डीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को भवन को एनडीआरएफ के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। डीएम ने परिसर में पौधरोपण भी किया। वहां एसडीएम विवेक प्रकाश, आरडब्ल्यूडी के सहायक इंजीनियर आरएस बिष्ट, डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार, सीएमओ एनडीआरएफ शैलेंद्र कुमार चौधरी, मनोज जोशी आदि थे।