फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे, बीडीसी सदस्यों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी के नहीं पहुंचने पर बीडीसी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बैठक में 51 लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 213 समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

शनिवार को खंड विकास सभागार में हुई बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी ने किया। उन्होंने बीते वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों को पहुंचना था लेकिन किसी भी अधिकारी के नहीं आने से जनप्रतिनिधियों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि अधिकारी क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं। अधिकारियों के उपेक्षात्मक रवैये से विकास की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पातीं। कुछ बीडीसी सदस्य बैठक को छोड़कर जाने लगे। ब्लॉक प्रमुख सरिता ने सदस्यों को किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। बैठक में बीडीओ सुरेश पंत, तहसीलदार यूसुफ अली, सीएमएस डॉ. पंकज माथुर, सुरेश सैनी, राजेंद्र सिंह, प्रधान रजनी शर्मा, बीईओ प्रेमा बिष्टसंदीप आनंद, धनंजय नेहरा, रजनीत सिंह सोनू, विश्वजीत संधू, सुनील राणा आदि थे।
विज्ञापन

ये समस्याएं आईं
- बाजपुर तहसील से संबंधित सर्वाधिक 32 प्रकरण आए।
- सिंचाई विभाग से संबंधित 25 मामले आए
- पेयजल निगम की 20 शिकायतें आईं।
-नलकूप की 13, पीडब्ल्यूडी विभाग की 12, खाद्य की नौ, बिजली संबंधित आठ और अन्य विभागों की 141 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें