फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मां ज्वाला की ज्योति पर की पुष्पवर्षा

Mon, 08 Apr 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर में मां ज्वाला जी की ज्योति लेकर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गदरपुर। मां वैष्णो देवी के पावन धाम के दर्शन कर मां ज्वाला की ज्योति लेकर लौटे श्रद्धालुओं का सोमवार को बैंड बाजों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री जय भवानी जागरण मंडल से जुड़े श्रद्धालुओं ने महेंद्र पेट्रोल पंप से ज्योति की भव्य शोभायात्रा निकाली जो श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंची और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ज्योति को मंदिर में स्थापित किया गया। वहीं ग्राम सुख शांति नगर स्थित श्री दुर्गा ज्योति मंदिर की माताजी कैलाश रानी के सानिध्य में मां ज्वाला की ज्योति लेकर लौटे श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर सोमनाथ छाबड़ा, वेदराज बजाज, महेंद्र सिंह ईशपुजानी, राजकुमार भुड्डी, अशोक पोपली, हरीश ईशपुजानी, सुनीता सुखीजा, स्वीटी चावला आदि मौजूद रहे। संवाद


-
किच्छा में भी ज्योति का पुष्प वर्षा से स्वागत
किच्छा। नवरात्र की पूर्व संध्या पर हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर से आई ज्योति का नगर में स्वागत किया गया। इस दौरान ज्योति और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद ज्योति को श्री सनातन धर्म मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भजनों से माता का गुणगान किया और मंदिर में प्रसाद वितरित किया गया। वहां गौतम अरोरा, पंड़ित अरुणेश शर्मा, सुदेश कक्कड़, अरुण कुमार शुक्ला, गोविंद अग्रवाल, शिव कुमार शर्मा, ब्रज भूषण बंसल, विनोद सिडाना, राकेश चौबे, नीरज नागपाल, राजकुमार तनेजा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें