किसानों ने चीनी मिल अधिकारियों के समक्ष रखी अपनी बात
विज्ञापन
बाजपुर। किसानों ने चीनी मिल प्रबंधन से वार्ता कर मिल को सुचारू रूप से संचालित करने और भुगतान समय पर देने की मांग रखी। इस दौरान भाकियू ने क्षेत्र के किसानों ने चीनी मिल को ज्यादा से ज्यादा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। इससे मिल को पर्याप्त गन्ना मिल सके।
रविवार को भाकियू पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी डाॅ. राजीव अरोरा और गन्ना समिति सचिव ख्याली राम तिवारी के साथ की। इस दौरान किसानों ने गन्ना पर्चियां उपलब्ध कराने, किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में कोई दिक्कत नहीं होने, भुगतान समय पर किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी।
इस पर अधिकारियों ने किसानों को कोई समस्या नहीं होने का पूरा भरोसा दिया। वहां विजेंद्र डोगरा, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, प्रताप सिंह संधू, प्रीतम दास आदि मौजूद रहे। इधर, मुख्य गन्ना अधिकारी डाॅ. राजीव अरोरा ने बताया कि शनिवार रात तक चीनी मिल में 80 हजार क्विंटल गन्ना पेराई हो चुका है। संवाद