बाजपुर। रामपुर रोड स्थित शहजाद नगर जमनी फार्म स्थित हजरत दादा मियां सय्यद शाह बाबा का 37वां चार दिवसीय उर्स-ए-मुबारक एक दिसंबर से शुरू होगा। गद्दी नशीन शहजादा अबरार मियां ने बताया कि उर्स का शुभारंभ एक दिसंबर होगा। दो दिसंबर को कुरआन ख्वानी और मिलादुन नवी कार्यक्रम होगा। तीन दिसंबर को चादरपोशी, हजरत ख्वाजा अब्दुल रहीम का कुल शरीफ और रात में महफिल-ए-कव्वाली होगी। चार दिसंबर को हजरत दादा मियां का कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा। उन्होंने अकीदतमंदों से उर्स में शिरकत करने की अपील की है। संवाद