फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों को सांत्वना देते एसडीओ। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिजली की लाइन में फॉल्ट सही करने के दौरान लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस दु:खद घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का दाह संस्कार कराया गया। मृतक लाइनमैन अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन

इंदिरा कालोनी, गली नंबर छह निवासी दिनेश शर्मा (33) पुत्र राम प्रसाद ऊर्जा निगम में उपनल के माध्यम से बतौर लाइनमैन तैनात था। वह सिडकुल स्थित पावर हाउस में कार्यरत था।
रविवार देर रात सिडकुल ढाल के पास विद्युत पोल में चिंगारी निकलने लगी तो लोगों की सूचना पर दिनेश शटडाउन लेने के बाद मौके पर पहुंचा। पोल पर चढ़कर फाल्ट सही करने लगा। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के दूसरे पोल पर लाइन में खराबी आ गई।
विज्ञापन

यह देख दिनेश उस पोल पर चढ़ा। इसी बीच पास की एक फैक्टरी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे ट्रांसफार्मर ने जनरेटर का करंट खींच लिया और दिनेश को चपेट में ले लिया। करंट लगने पर विद्युत पोल से नीचे जमीन पर जा गिरा।
सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के एसडीओ अंशुल मदान और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी नीतू , बेटे व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें