फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में सजाई गई श्री कृष्ण राधा की झांकियां, भजन संध्या में मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

विज्ञापन
रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में नृत्य प्रस्तुत करती बच्ची। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में सजावट की गई और झाकियां सजाई गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पुलिस लाइन में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। देर रात तक मंदिरों में लोगों ने जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया और केक काटकर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। शाम को श्री दुर्गा मंदिर में श्री कृष्ण राधा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा गायक खुशी जोशी और अमन सांवरिया ने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक हुए कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहां पर समिति की अध्यक्ष रेनू अरोरा, विद्या विरमानी, अलका गंभीर, प्रीति, नीलम, सुमन, सविता आदि मौजूद रहे।
अग्रवाल धर्मशाला में बांके विहार का दरबार और फूलों का बंगला भव्यता से सजाया गया। वहां पर अध्यक्ष गौतम रुंगटा, महामंत्री कुशल अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, अमित जिंदल, विनय बंसल, लक्ष्मी अग्रवाल, अनुराधा जैन, लता खंडेलवाल सहित अनेक मौजूद रहे। वहीं पांच मंदिर को भव्यता से सजाया गया और जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। वहां पर सभा अध्यक्ष नंदलाल भुड्डी, महामंत्री महेश बब्बर, विजय जग्गा, राकेश सुखीजा, राजेश छाबड़ा, विजय विरमानी सहित अनेक मौजूद रहे। इसके अलावा रंपुरा, ट्रांजिट कैंप, सिंह कालोनी सहित अन्य जगहों पर भी मंदिरों में सजावट और झांकियां सजाई गई थी।
विज्ञापन

इधर उत्तराखंड पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक ने पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ कृष्ण जन्माटमी मनाई। वहां पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष विनीता कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, आरती सिंह, ममता भट्ट सहित अनेक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के परिणाम मंगलवार को घोषित होंगे।
इधर इधर वार्ड नंबर 16 में प्रबल वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित झांकी और कृष्ण बनो प्रतियोगिता का विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बच्चों ने आकर्षक झांकियां सजाई थी। वहीं सुर साधना संगीत अकादमी में कान्हा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान भगवान कृष्ण से जुड़ी कहानी और प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ। वहां पर कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार श्रीवास्तव, रक्षिता श्रीवास्तव, मनप्रीत कौर, रोमा शर्मा, यशस्वी श्रीवास्तव, मान्या यादव, रितिका यादव, तनिष्का सिंह आदि मौजूद रहे।

रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में नृत्य प्रस्तुत करती बच्ची।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के वार्ड नंबर 16 में बनाई गई राधा कृष्ण की झांकी में बच्चों का उत्साह बढ़ाते विधायक ठुकरा?- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के सुर साधना संगीत अकादमी में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में नन्हा कृष्ण।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें