फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में मत्था टेका

विज्ञापन
नानकमत्ता में च्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को सरोपा देकर सम्मानित करते गुरुद्वारा प्रधान से? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने परिजनों के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान रविवार को परिजनों के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। डीएम रंजना राजगुरु तथा एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने उनकी अगवानी की। मुख्य न्यायाधीश ने परिजनों के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमिन्दर साहिब के दरबार में मत्था टेक प्रसाद ग्रहण किया।
श्री चौहान ने गुरुद्वारा परिसर स्थित पवित्र पंजा साहिब, पवित्र सरोवर, अजायब घर के साथ ही गुरुद्वारा छेवी पातशाही के दर्शन किए। गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह से गुरुद्वारे के इतिहास की जानकारी ली। मुख्य न्यायाधीश ने परिजनों के साथ लंगर भी छका। यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने उन्हें सरोपा तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां एसडीएम सितारगंज तुषार सैनी, सीओ खटीमा मनोज ठाकुर, रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखबन्त सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें