आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के पुत्र सिकंदर कलेर की अंतिम अरदास में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सैकड़ों लोगों ने वाहेगुरु से आत्मा की शांति के लिए अरदास की।
शनिवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के बाबा अलमस्त दीवान हाल में स्व. सिकंदर कलेर की आत्मा की शांति के लिए रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। भोग के उपरांत कीर्तन दरबार सजा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गुरु महाराज से अरदास की गई। अरदास में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, चुनाव संचालन प्रचार समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली, अजय जयसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण पाल, अरुण ऐरी, विशन दत्त जोशी, सुनीता जोशी आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद मनीष सिसोदिया गुरुद्वारा प्रबंधक कार्यालय पहुंचे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जसवंत सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, रंजीत सिंह ढिल्लों आदि मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के पुत्र के अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हुए - फोटो : SITARGANJ
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दीवानहाल में मत्?- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता में दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सम्मानित करते गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान ?- फोटो : SITARGANJ