फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...रामजी की लीला है न्यारी

विज्ञापन
सितारगंज में राम बरात में भगवान श्रीराम को कंधों पर बिठाकर ले जाते रामभक्त। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नगर में रामबरात धूमधाम के साथ निकली। रामभक्त गाजे-बाजे की धुन व भजनों पर जमकर थिरके। इस दौरान...रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी... जैसे भजनों ने समां बांध दिया। नगरवासियों ने राम बरात का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान से शुरू बारात सनातन धर्म मंदिर से होते हुए मुख्य चौराहा, खटीमा रोड, चोरगलिया बाइपास और सिडकुल रोड से होते हुए नगर की परिक्रमा करने के बाद रामलीला स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। बारात में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सैकड़ों की तादाद में नगरवासी शामिल हुए। आतिशबाजी के साथ निकली बारात में श्रद्धालु जमकर थिरके।
रामलीला स्थल पर सीता से विवाह की रस्म अदायगी की गई। वहां विधायक सौरभ बहुगुणा, पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, राकेश त्यागी, एमपी तिवारी, सुरेश जैन, संजय गोयल, भगवान सिंह भंडारी, भीमसेन गर्ग, सुरेश अग्रवाल, अमित रस्तोगी, महेश मित्तल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें