फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की बुद्धि के लिए मां सरस्वती की पूजा

विज्ञापन
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मां सरस्वती की पूजा करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। माघ के शुक्ल पक्ष की पंचम तिथि को मनाई जाने वाली वसंत पंचमी पर मंदिरों और घरों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों ने भी पीले वस्त्र धारण किए।
विज्ञापन

शनिवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, दूधिया मंदिर आदि में मां सरस्वती की वंदना कर पूजा अर्चना की गई। इधर, खेड़ा में कुमाऊं सेवा समिति चाइल्ड लाइन की टीम ने देवभूमि एक पहल समिति के साथ वसंत पंचमी दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ कोमल शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा के साथ किया। शर्मा ने बच्चों को बताया कि आज ही के दिन देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को विद्या की देवी मां सरस्वती की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
चाइल्ड लाइन केंद्र समन्वयक शायरा बानो ने कहा कि वसंत पंचमी पर्व भारतीय जनजीवन को कई तरह से प्रभावित करता है। इस दौरान टीम ने बच्चों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, अच्छा व बुरा स्पर्श के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी किए।
विज्ञापन

वहां कोमल शर्मा, नंदनी वर्मा, अंशुल कपूर आदि थे। ट्रांजिट कैंप के राधा कृष्ण मंदिर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। मां सरस्वती से प्रार्थना की गई कि बच्चों एवं वृद्ध को निरोगी व बुद्धि प्रदान करें। वहां जिलाध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुभाषिनी दुवेदी, गीता शर्मा, विद्या शर्मा, सरोज शर्मा, रागिनी मिश्रा, पंडित बीडी शर्मा, शिक्षा शर्मा आदि थे।

रुद्रपुर के खेड़ा में वसंत पंचमी पर बच्चों को जागरूक करती चाइल्ड लाइन की टीम।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें