फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं को हिंदू राष्ट्रीय घोषित कर देंगे 16 देश ः स्वामी निश्चलानंद

विज्ञापन
रुद्रपुर में दर्शन दीक्षा कार्यक्रम में संबोधित करते शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज व म? - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि युवा पीढ़ी में त्याग-बलिदान की क्षमता अधिक है। विश्व के 52 देशों के युवा सक्रिय रूप से सनातन धर्म से जुड़े हैं। जल्द ही 16 और देश अपने आप को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देंगे। उन्हें हमारी अनुमति का इंतजार था। शंकराचार्य ने कहा कि अब वह घोषणा कर रहे हैं कि 16 देश स्वयं को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दें।
विज्ञापन

बुधवार को गाबा चौक स्थित हरी चंद्र मिड्डा व बाल किशन मिड्डा के आवास पर गोवर्धन मठ पुरी के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने श्रद्धालुओं को दर्शन दीक्षा देने के साथ ही उनके साथ संवाद किया। एक श्रद्धालु ने सवाल किया कि देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है फिर भी गोमाताएं निराश्रित घूम रही हैं। शंकराचार्य ने कहा कि कोई भी राजनीतिक व्यक्ति गोमाता की रक्षा नहीं कर रहा है।
कांग्रेस काल में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। हिंदू संगठन के कई मंत्रियों ने उनसे गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की अपील की, लेकिन राष्ट्रीय नदी घोषित होने के बाद भी गंगा में अभी तक कोई परिवर्तन नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि जब विश्व में विकास के नाम पर महायंत्रों का उपयोग हुआ तब प्रकृति की दिव्य वस्तुएं विलुप्त होने लगीं। कहा कि जब तक संस्कृति के अनुसार देश नहीं चलेगा तब तक मानव, जीव-जंतुओं की रक्षा नहीं कर सकते हैं। कहा कि दिल्ली में हिंदू राष्ट्र के लिए युवाओं ने जुलूस निकाला। युवा पीढ़ी में धर्म को लेकर त्याग-बलिदान की क्षमता है। वहां राजेश बाठला, राधेश्याम, विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल, रमेश मिड्डा, वेद ठुकराल, अर्जुन गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन

मोबाइल को बताया कर्ण पिशाची
रुद्रपुर। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जेड प्लस सिक्योरिटी है। स्वामी निश्चलानंद मोबाइल को कर्ण पिशाची के नाम से पुकारते हैं। महाराज कहते हैं कि भारत के लोग अपनी संस्कृति को छोड़ पैंट कमीज पहनने पर उतारू हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें