फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलदुआ साहू टोल प्लाजा पर विवाद, वसूली बंद कराई

विज्ञापन
जसपुर में टोला प्याजा पर स्थानीय वाहन चालको से टोल टैक्स वसूली का विरोध करते विधायक आदेश चौहान। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हलदुआ साहु टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली को लेकर वाहन चालकों और टोल प्लाजा के कर्मचारियों में विवाद हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने तक विधायक ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल टैक्स लेना बंद करा दिया।
विज्ञापन

बुधवार से हलदुआ साहू स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने वाहनों से टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया। छोटे सवारी वाहन जो काशीपुर जसपुर से सवारियां ढोते हैं, उनके चालकों ने टैक्स वसूलने का विरोध किया और सारे छोटे वाहन चालक टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध करने लगे। आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। टोल प्लाजा पर हंगामे की सूचना मिलने पर विधायक आदेश चौहान ने वाहन चालकों का समर्थन किया। उन्होंने टोल टैक्स लेना बंद करा दिया। टोल प्लाजा अधिकारियों से फोन पर वार्ता की।
विधायक ने कहा कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक टोल टैक्स नहीं वसूला जाना चाहिए। यह वाहन चालकों के साथ अन्याय है। अधूरे राजमार्ग पर टैक्स वसूला गया तो वह भी वाहन चालकों के साथ विरोध करेंगे। विधायक ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से पूर्व में वार्ता की थी। कहा था कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है तब तक स्थानीय वाहन चालकों से टैक्स नहीं वसूला जाए। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद ही स्थानीय वाहन चालकों से टैक्स वसूला जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। वहां सुरजीत ढिल्लों, राहुल गहलोत, हिमांशु नंबरदार, अमनप्रीत सिंह, गजेंद्र चौहान, नईम प्रधान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें