फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गायकों ने रातभर किया मां भगवती का गुणगान

विज्ञापन
गदरपुर के ग्राम खटोला नंबर एक में मां भगवती के भजन गाते श्रद्धालु व विधायक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
नवरात्र पर ग्राम खटोला नंबर एक में श्री बैकुंठनाथ सेवार्थ समिति की ओर से आयोजित मां भगवती जागरण का विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुभारंभ किया। जागरण में पूरी रात भजन गायकों ने मां भगवती का गुणगान किया।
विज्ञापन

मां के भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस दौरान देवी देवताओं की सुंदर झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। बृहस्पतिवार की सुबह तारारानी की कथा, आरती, कन्या पूजन के बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व जागरण के शुभारंभ के बाद विधायक ने मां भगवती के चरणों में अरदास लगाकर सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की अराधना का पर्व है। वहां खड़क सिंह कार्की, गोविंद सिंह मेहता, खुशाल सिंह मेहता, उर्वादत्त जोशी, त्रिलोक सिंह बोरा, बलवंत सिंह मेहरा, ठाकुर सिंह मेहरा, नंदा बल्लभ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें