खटीमा के पूर्णागिरी कालोनी में श्रीमद्भागवत कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुगण।
- फोटो : KHATIMA
मां पूर्णागिरी मंदिर पूर्णागिरी कॉलोनी अमाऊं में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन श्रीकृष्ण भगवान की लीला का वृतांत सुनाया गया। कथावाचक पंडित भानु प्रकाश तिवारी शास्त्री ने मुख्य यजमान खुशाल सिंह अधिकारी सपत्नीक सहित धर्म प्रेमियों को बताया कि भगवान का वास कण-कण में है लेकिन कर्म प्रधान है।
बिना कर्म के कुछ भी हासिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अपने जीवन का कुछ भाग सतकर्म में भी लगाना पड़ेगा। वहां मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह धामी, उपाध्यक्ष चंद्र सिंह बोहरा, संरक्षक विक्रम सिंह कन्याल, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह सामंत, राजेंद्र सिंह अधिकारी, कै. ठाकुर सिंह खाती, एमसी जोशी आदि थे। (संवाद)
खटीमा के पूर्णागिरी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते पंडित भानुप्रताप तिवारी।- फोटो : KHATIMA