फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन का स्थापना दिवस

विज्ञापन
गदरपुर में परेड में शामिल एनडीआरएफ के जवान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों और एनडीआरएफ के जवानों ने रंगारंग सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन

रविवार को चीनी मिल परिसर में आयोजित स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि सीडीओ आशीष भटगांई, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर एवं कमांडेंट सुदेश कुमार दराल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने परेड कमांडर अनिल जोशी के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर लिया और सलामी देकर झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन की स्थापना होना गौरव की बात है। उन्होंने बटालियन के जवानों और उनके परिवार के सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
एनडीआरएफ के जवानों ने मार्च पास्ट किया और अपने कार्य क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जवानों और उनके परिवार के लोगों ने पंजाबी, पहाड़ी और भारतीय संस्कृति सेे ओतप्रोत देशभक्तिपूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी। कमांडेंट दराल ने एनडीआरएफ के इतिहास और कार्यों की जानकारी देतेे हुए कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और प्रतिभागी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप सेनानी रोहिताश्व मिश्रा, भूपेंद्र कुमार, मंडी समिति चेयरमैन सुभाष गुम्बर, ग्राम प्रधान सीमा रानी, दीपक बेहड़, हिमांशु सरकार, विनोद सिंह फोगाट, संजय चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

गदरपुर में परेड की सलामी लेते कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें