डायनेस्टी गुरुकुल छिनकी में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का समापन हो गया।
विज्ञान मेले के अंतर्गत फन विद साइंस, ओरिगामी फन विद मैथ्स, अपनी मिट्टी को जानें, उर्जा संरक्षण, तारामंडल, मौसम की निगरानी, जल गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों, सैनिटाइजर जांच, कूड़े का सदुपयोग, कठपुतली द्वारा विज्ञान संचार, चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या आदि रहे। विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने टेलीस्कोप के माध्यम से स्काई वाचिंग का लुत्फ उठाया।
जल में पौधे उगाने की विधा राकेश उपाध्याय ने सिखाई। विज्ञान मेले में प्रतिभागी टीमों का विद्यालय प्रबंधक भट्ट ने आभार जताया। मुख्य अतिथि कर्नल एएस राठौर, ईस्टर के अजय मेहता ने विज्ञान मेले के विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर विज्ञान बारीकियों को जाना और बच्चों से इन प्रयोगों को वास्तविक धरातल पर उतार कर विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।
विज्ञान मेले का आयोजन स्पेक्स देहरादून, सहयोगी फाउंडेशन खटीमा, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट, प्रधानाचार्य अंजू भट्ट, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, मुख्य अतिथि कर्नल एएस राठौर, ईस्टर एचआर हैड अजय मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहां पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, उपप्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आइवन आदि थे।
खटीमा में डायनेस्टिक गुरुकुल छिनकी के विज्ञान मेले में दूषित जल की जांच करता छात्र ।- फोटो : KHATIMA