फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी में मलबे में दबी मिली साईं बाबा की मूर्ति

विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में निकली सांई बाबा की मूर्ति। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। कोसी नदी में बृहस्पतिवार को मलबे में दबी साईं बाबा की मूर्र्ति मिली। लोगों ने मूर्ति को निकाला। अब इसकी स्थापना मंदिर में की जाएगी।
विज्ञापन

बारिश से हुई तबाही के बाद बृहस्पतिवार को कोसी नदी स्थित रेलवे पुल के पास चौंकाने वाली तस्वीर दिखाई दी।
रेलवे कर्मचारी रमेश गौड़ कोसी पुल (104) की देखरेख कर रहे थे कि अचानक कोसी नदी किनारे मलबे में कुछ दबा दिखाई दिया। उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां मूर्ति थी। मूर्ति का मुंह कपड़े से ढका था। कपड़ा हटाकर देखा तो साईं बाबा की मूर्ति थी। खबर पाते ही लोगों की भीड़ लग गई। मलबे में दबी हुई मूर्ति को बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन मूर्ति मलबे में दबी थी और उसका वजन भी अधिक था।
जेसीबी की मदद से मलबा निकाला गया। साईं बाबा की मूर्ति लगभग पांच फीट लंबी थी। साईं बाबा भक्त लज्जा सैनी ने बताया कि बारिश से किसानों की फसलों के साथ लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। साईं बाबा की मूर्ति नदी के मलबे में दबी हुई मिली है। नदी के बहाव में साईं बाबा की मूर्ति खंडित नहीं हुई है। यह आस्था का एक प्रतीक है। मूर्ति सुल्तानपुर पट्टी स्थित शिव मंदिर में स्थापित की जाएगी। मौके पर अमित सिंह भंडारी, अंकुर गुप्ता, उत्तम मौर्य, सचिन गुप्ता, कृपाल सिंह सैनी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें