फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में गणेश भक्ति से ओतप्रोत हुए दर्शक

विज्ञापन
भजन संध्या में मौजूद इंस्पेक्टर कोतवाली व अन्य। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बालाजी पावन धाम कमेटी की ओर से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए श्री बालाजी पावन धाम मंदिर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरेली के सुप्रसिद्ध गायक डीके राजा और शुभम ने सुंदर प्रस्तुति दी। भजनों पर भक्त झूमने लगे। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रॉकी टंडन सपत्नी पूजा में यजमान के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोतवाल गोविंद बल्लभ जोशी, एसआई रविंद्र बिष्ट, एसआई दीपक जोशी ने गणपति बाबा का आशीर्वाद लिया। बाद में गणपति बाबा की मूर्ति को बैंडबाजों के साथ नगर की परिक्रमा करते हुए गर्जिया मंदिर स्थित कोसी नदी में विसर्जित किया गया। सभी ने बाबा से अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें