फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला कमेटी ने निकाली झंडा यात्रा

विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में रामलीला झंडा यात्रा निकाली गई। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी ने नगर में रामलीला झंडा यात्रा निकाली। कमेटी की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। बुधवार को श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष ज्योति स्वरूप अग्रवाल के नेतृत्व में पंडित दीपक शर्मा ने पूजा-अर्चना कर पुराने रामलीला भवन से झंडा यात्रा का शुभारंभ किया। झंडा यात्रा जोगेश्वर शिव मंदिर, मुख्य बाजार होत हुए टांडा बंजारा स्थित बुध बाजार में रामलीला भवन तक निकाली गई।
विज्ञापन

ज्योति स्वरूप अग्रवाल ने बताया कि झंडा यात्रा के दिन नगर के सभी मंदिरों के पुराने झंडे उतारकर नए झ्ंाडे लगाए जाते हैं। कोविड-19 के चलते कमेटी पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए हाथों में झंडा लेकर राम झंडा यात्रा निकाली। यात्रा में अंकुर अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता, सुदामा चन्द्रा, अनिल गुप्ता, सुरेश सैनी, हेमंत नेगी, अरविंद सैनी, विशेष सागर, राजीव सैनी, जितेंद्र सागर, राजपाल सैनी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें