फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजन पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
फोटो बाजपुर में नहर किनारे बने मठों के समक्ष छठ मैया का पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
छठ पूजन का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। बुधवार को चीनी मिल अतिथि गृह मार्ग नहर किनारे बने मठों पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की। महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ मैया को प्रसाद के रूप में ठेकुआ, मालपुआ, खीर, पूड़ी, खजूर सहित अन्य फल का प्रसाद भी चढ़ाया गया।
विज्ञापन

छठ मैया पूजन महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किया। छठ पूजन महोत्सव में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वहां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, कालिंदी देवी, कलावती, सुमन, प्रमिला, अमर पांडेय, जगदीश, सुशील वर्मा, अनुज तिवारी आदि थे। इधर केलाखेड़ा में बुधवार श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को संध्या अर्घ्य देकर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। वहीं श्रद्धालुओं ने बताया कि बृहस्पतिवार सूर्य को प्रात:अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन होगा। वहां अशोक पासवान,रीना,ओम प्रकाश, मंजू, द्रौपदी, शिवानी, सोनी, अनुष्का आदि थे। संवाद

फोटो केलाखेड़ा में छठ पूजन करतीं महिलाएं।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें