नगर और ग्रामीण क्षेत्र में चेहल्लुम पर ताजिये उठाए गए। केेलाखेड़ा स्थित करबला में बाजार लगा।
मंगलवार शाम केलाखेड़ा समेत ग्रामीण क्षेत्र गणेशपुर, रामनगर, भव्वा नंगला, मसीत, झगड़पुरी, गदरपुर, महतोष मोड़, सरोवर नगर, सरकड़ी, टांडा आजम से लोग ताजिये लेकर करबला मैदान पहुंचे। वहां इबरान हुसैन, फरमान शेख, शाहरुख, जाकिर, उस्मान, जुनैद, साहिल, शब्बू, समीर, मुस्तकीम, शाकिर आदि थे।
इधर बाजपुर गांव स्थित करबला में चेहल्लुम पर मुंडिया कला, मुंडिया पिस्तौर, रम्पुरा शाकर, कनौरी, कनौरा से ताजिए लेकर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। वहां परवेज अली, रहमत अली, अली अहमद, अली मुर्तजा, यासीन, मोहम्मद उस्मान, मुनव्वर अली, मगरूब, नासिर हुसैन, साबिर हुसैन, बब्बू सैफी आदि थे। (संवाद)
केलाखेड़ा करबला में लाए गए ताजिये।- फोटो : BAZPUR