फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास केजीसीसीआई के अध्यक्ष और गोयनका सचिव चुने गए

विज्ञापन
दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में विकास जिंदल अध्यक्ष और बांके बिहारी गोयनका महासचिव चुने गए।
विज्ञापन

मंगलवार को बाजपुर रोड स्थित चैंबर हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। केजीसीसीआई के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक बंसल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। एजीएम में वर्ष 2020-21 का बजट भी ध्वनिमत से पारित किया गया।
केजीसीसीआई की नई कार्यकारिणी के लिए विकास जिंदल अध्यक्ष, रमेश मिड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, बांके बिहारी गोयंका महासचिव चुने गए। इसके अलावा नितिन अग्रवाल, राकेश राणा, राजीव कुमार गोयल, मोहन गोयल, दुर्गेश मोहन, कुलदीप सिंह, बीवी श्रीधर, अवनेश यादव, आलोक गोयल, भास्कर शर्मा, विशाल गर्ग, विनीत अजीत सरिया, विनीत कुमार संगल व राम कुमार अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास जिंदल ने औद्योगिक विकास में चैंबर की कार्ययोजना के बारे में बताया। कहा कि उद्योगों की समस्याओं को लेकर चैंबर्स का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा। संचालन चैंबर के महासचिव आरके गुप्ता ने किया। वहां अंशुल जिंदल, सुधांशु जिंदल, अतुल असावा, नरेश घई, हरीश कुमार, संजीव कुमार, पीसी विश्वकर्मा, पुनीत सिंघल, मधुप मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें