बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा मंदिर पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजा-अर्चना करते श्रद्धा
- फोटो : BAZPUR
गांव बन्नाखेड़ा स्थित श्री मोतिया महादेव मंदिर में भगवान शिव के परिवार की स्थापना और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान का पूर्ण आहुति के साथ समापन हो गया। शनिवार को आचार्य मूल शंकर मिश्र ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना कर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की।
मंदिर में भगवान शिव परिवार के साथ विराजमान हुए। इस दौरान भगवान शिव के परिवार के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। वहां चमन लाल वर्मा, मदन लाल वर्मा, हरज्ञान सिंह, हरि राज सिंह यादव, अमृतपाल, प्रमोद दिवाकर, फूल सिंह, होरी सिंह, कृष्ण सिंह, भरत लाल वर्मा, डोरी लाल आदि थे। (संवाद)