फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने पर पति को जेल

Fri, 30 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की अश्लील फोटो खींचने के बाद उसे फेसबुक पर डालने के आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


शहर निवासी एक महिला का कुछ समय पहले फरीदाबाद पर्वतीय कालोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह हुआ था। पत्नी का आरोप था कि शादी के कुछ समय बाद पति उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा और मना करने पर मारपीट करता था। 

इसी दौरान पति ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। 16 सितंबर 2016 को महिला रुद्रपुर स्थित अपने मायके पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस ने गुरुवार सुबह रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें