फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की प्रेमिका ने पत्नी को पीटा

Sun, 31 Dec 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ बाइक से घूम रहे युवक का पत्नी से सामना हुआ तो उसने बाइक दौड़ा दी। पत्नी ने राह चलते एक बाइक चालक से मदद लेकर दोनों को पकड़कर लिया। इसके बाद वह पति की प्रेमिका से उलझ पड़ी। इस पर पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को पीट दिया। पीड़िता ने मेडिकल कराकर पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन


हरिद्वार निवासी एक युवती का नौ वर्ष पूर्व मोहल्ला महेशपुरा निवासी युवक से विवाह हुआ था। उनका सात वर्ष का बेटा है। युवक ब्याज पर रकम देने का काम करता है। पिछले कुछ वर्षों से उसका बाजपुर मार्ग स्थित संस्थान में काम करने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसको लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता है। इसके चलते आठ माह पूर्व विवाहिता मायके चली गई और वहां पति के खिलाफ भरण पोषण वाद दायर किया। समझौता होने पर युवक पत्नी को घर ले आया। शनिवार को महिला अपने पुत्र के साथ बाजपुर रोड पर जा रही थी। 

इस दौरान उसकी नजर बाइक से आ रहे पति और उसकी प्रेमिका पर पड़ गई। पत्नी व बेटे को सामने देख युवक ने बाइक मोड़कर बाजपुर रोड की ओर दौड़ा दी। इस पर पत्नी ने उस ओर जा रहे बाइक सवार की मदद लेकर उन्हें बाजपुर रोड पर डिग्री कालेज के पहले रोक लिया। बाइक से उतरते ही पत्नी अपने पति की प्रेमिका से उलझ पड़ी। तैश में आए पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। मौके पर इकट्ठा लोगों ने बीच बचाव किया। महिला ने मेडिकल कराकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें