फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में लदे 22 पशु बरामद

Tue, 10 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलभट्टा पुलिस ने गौवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक से छोटे बड़े 22 गौवंशीय पशु बरामद हुए है। पुलिस को देखकर ट्रक में सवार तीन नामजद सहित छह आरोपी भाग निकले। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलभट्टा एसओ विनोद फर्त्याल ने बताया कि सोमवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस टीम सुरेंद्र पंप के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच हल्द्वानी की तरफ से आ रहे कैंटर संख्या यूके 04डी 1329 के चालक ने पुलिस को देखकर वाहन दौड़ा लिया। जब पुलिस ने पीछा किया अपना  चालक सिरौलीकलां में स्थित यूनुस के बाड़े के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थाने लाकर कैंटर का डाला खोला तो उसमें हाथ पैर बंधे 3  गाय, 6 बछिया, 12 बैल, 1 बछड़ा समेत कुल 22 गौवंशीय पशु  बरामद हुए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किच्छा पशु चिकित्सालय में तैनात डॉ. रजनीश पाठक को बुलाकर सभी पशुओं  की जांच कराई गई और उन्हें बराजपुर स्थित गौशाला में भिजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य यूनुस, उसका भाई अफसार, इमरान और तीन अज्ञात आरोपी फरार हैं। उनकी  तलाश की जा रही है। टीम में लाल सिंह बोरा, बची सिंह बिष्ट, चंद्र प्रकाश, कुलदीप आर्य आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें