फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप में किशोरी से दुराचार

Wed, 22 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में 10 साल की किशोरी से दुराचार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि बीते दिनों उसकी 10 साल की पुत्री अटरिया मेला देखने गई थी। देर सायं वह जब घर को लौट रही थी, तो मोहल्ले में ही किराए में रहने वाला पीलीभीत निवासी युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने उससे दुराचार किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इधर उसकी पुत्री की तबीयत बिगड़ने लगी। जब उससे पूछा गया तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें