फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरा थ्री व्हीलर पलटा, एक की मौत, सात घायल

Tue, 22 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अचानक टायर फटने से सवारियों से भरा थ्री व्हीलर सड़क पर पलट गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने आठ घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। अन्य घायलों को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि घटना के बाद थ्री व्हीलर का चालक चोटिल अवस्था में फरार हो गया। 
विज्ञापन



सोमवार को गांव बरहैनी से सवारियां लेकर एक थ्री व्हीलर शहर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार की तरफ आ रहा था। इस दौरान हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित रिवरडेल स्कूल के समीप  टायर फटने से थ्री व्हीलर पलट गया। आनन फानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के गांव बरहैनी निवासी अजय सेन पुत्र कुंवर सेन (17) की मौत हो गई। जबकि हादसे में कमला निवासी गांव हजीरा, बलवीर कौर निवासी गांव बरहैनी, हसीना निवासी गांव चंदनपुरा, उर्मिल निवासी गांव हजीरा, तेजू निवासी हजीरा, सीमा निवासी बरहैनी घायल हो गए। 

खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गई। बताते हैं कि मानक के विपरीत थ्री व्हीलर में 15-16 सवारियां बैठी थी। कोतवाल बीएस धौनी ने कहा कि चालक की खोजबीन की जा रही है। नगर क्षेत्र में संचालित थ्री व्हीलरों पर मानक के अनुरूप ही सवारियां ढोने की हिदायत दी गई। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें