फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर के  बीज कार्यालयों में आज होगी तालाबंदी

Fri, 04 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य बीज प्रमाणीकरण कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में वेतन विसंगति को लेकर बेमियादी हड़ताल और 5 नवंबर को तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने बाजपुर स्थित बीज प्रमाणीकरण के कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि शासनादेश जारी होने के बाद भी विभाग की तरफ से संशोधन नहीं किया गया है मजबूरन कर्मचारियों ने हड़ताल करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश भर के उत्तराखंड स्टेट सीड सर्टिफिकेशन एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी बाजपुर स्थित कार्यालय पर पहुंचे। जहां उत्तराखंड राज्य बीज प्रमाणीकरण कर्मचारी संघ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ प्रदेशाध्यक्ष ऋषिपाल ने कहा कि वर्ष 2003 में हुई नियुक्तियों के निरीक्षकों का वेतनमान 5000 से 8000 दिया जा रहा है। जबकि इसी पद पर वर्ष 2012-14 में हुई नियुक्तियों पर वेतनमान 5200 से 20200 के आधार पर मिल रहा है। उन्होंने सभी को एक समान वेतनमान दिए जाने की मांग की। 

कहा कि शासन की तरफ से 9300-34800 ग्रेड पे परिवर्तित हो चुका है। संचालन महामंत्री आनंद प्रसाद आर्या ने किया। मौकेे पर शिवकुमार, मनोज कुमार, मोहन चंद जोशी, रघुवीर सिंह, संजय सिंह, फकीर सिंह कश्यप, प्रदीप जोशी, जगीर सिंह, राकेश सरना आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें