फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, बच्चे चोटिल

Tue, 22 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने एक स्कूल वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन गड्ढे में गिर गई। हादसे में वैन में मौजूद बच्चे चोटिल हो गए और चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। बच्चों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। डाक्टरों ने चालक को रैफर कर दिया। 
विज्ञापन


सोमवार को रामनगर मार्ग पर धनौरी के निकट स्थित राजपूताना स्कूल की वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। एसआरएफ फैक्ट्री के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। राहगीरों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। घायल बच्चों को स्कूल की दूसरी बस से अस्पताल पहुंचाया गया। 

डाक्टरों ने मरहम पट्टी के बाद बच्चों को घर भेज दिया। हादसे में बच्चों का गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वो घबराए हुए थे। चालक दिलशाद हुसैन (20) पुत्र शमशाद हुसैन निवासी कचनाल गाजी कुमाऊं कालोनी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे रैफर कर दिया। चोटिल बच्चों में कचनाल गाजी कुमाऊं विहार निवासी कक्षा पांच का छात्र योगेश पुत्र धर्मसिंह, कक्षा पांच की ही छात्रा अंजली पुत्री गंगा सिंह, कक्षा तीन की छात्रा भावना शर्मा पुत्र राम प्रसाद को भी उपचार के बाद घर भेज दिया। उधर, राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई की। पुलिस को भी घटना को कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें