फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के सुंदरीकरण को लेकर बखेड़ा

Sun, 27 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के सुंदरीकरण के कार्य में बखेड़ा खड़ा हो गया। पुलिस ने कार्य में अड़ंगा लगा दिया। तहसील में सुंदरीकरण के काम में लगे एक डंपर को अवैध खनन के नाम पर कोतवाल ने रोक लिया। जिसे तहसीलदार ने मौके पर जाकर  छुड़ाया। तहसीलदार ने आरोप लगाया कि ड्राइवर के तहसील में रेत ले जाने की बात कहने पर पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर डीएम से कोतवाल की वार्ता कराई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


पिछले कई सालों से तहसील बेहद जर्जर हालत में  है। तहसील के अधिकारी और कर्मचारी वर्ग के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कई बार तहसील निर्माण की मांग पुरजोर तरीके से उठाई थी। इस पर शासन ने तहसील के नए भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी। 

लेकिन, अभी तक धन आवंटित न होने से तहसील की हालत जस की तस है। 
रविवार को तहसीलदार सुदेश कुमार ने तहसील के सुंदरीकरण के लिए परिसर की साफ-सफाई और चारदीवारी का काम शुरू कराया। तहसीलदार ने बताया कि नकुलिया से रेत लेकर आ रहे डंपर को कोतवाल बीएस भाकुनी ने रोक लिया और अवैध खनन के नाम पर ड्राइवर की लताड़ लगा दी। ड्राइवर ने जब तहसील के काम की बात बताई तो पुलिस ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। 
विज्ञापन


इस पर उन्होंने डीएम चंद्रेश यादव को घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुंचकर कोतवाल भाकुनी की डीएम से फोन पर बात कराई। इसके बाद कोतवाल ने डंपर छोड़ा। तहसीलदार कुमार ने बताया कि अधिकारी और कर्मचारी मिलकर तहसील का सुंदरीकरण करा रहे हैं। बताया कि तहसील में न तो शौचालय की व्यवस्था है और न ही शुद्ध पानी। जिसे दुरुस्त किया जाएगा।


नकुलिया  नदी से खनन कर रेत ला रहे डंपर को रोककर जांच की गई तो उसके पास रायल्टी  नहीं थी। इस पर वाहन को कब्जे में ले लिया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सरकारी कार्य के लिए तहसील रेत ले जाने की बात कही और वाहन छोड़ने के आदेश दिए। इस पर वाहन छोड़ दिया गया। पुलिस पर ड्राइवर की पिटाई करने का आरोप गलत है। 
विज्ञापन

- बीएस भाकुनी, कोतवाल, सितारगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें