फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद सौंख में तनावपूर्ण शांति

Sun, 27 Nov 2016 11:46 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
हत्या के बाद सौंख में तनावपूर्ण शांति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के बाद कस्बे में तनावपूर्ण शांति रही। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दर्जनों स्थान पर दबिश दी, लेकिन हत्थे कोई नहीं चढ़ सका। कस्बे में पुलिस और पीएसी केे जवान तैनात हैं। पुलिस की मौजूदगी में ही मृतक का दाहसंस्कार किया गया। हत्या में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विदित हो कि शनिवार को दिनदहाड़े लोरिहा निवासी संजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे कस्बे में आक्रोश पनप गया था। सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर आ गए थे। एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई। एसएसपी मोहित गुप्ता ने वारदात स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। रविवार को नए चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे कोई चढ़ा। गांव लोरिहा के साथ-साथ घटनास्थल पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

बजरी के ट्रकों से उगाही बताई जा रही रंजिश की वजह
जानकारों के अनुसार इस घटना के पीछे राजस्थान की ओर से आने वाले बजरी के ट्रकों से उगाही को लेकर आपस में तकरार बताई जा रही है। इस मामले में देर रात गांव लोरिया के ही ऊधम, देशा, राजू, संदीप, संतोष, मनीराम, घमंडी, मुकेश के नाम मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मगोर्रा सुरेश सिंह ने बताया कि नामजद लोगों के घरों पर देर रात दबिश दी गई थी, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें