फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सिपाही की मौत

Sun, 02 Aug 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर सड़क हादसे में सिपाही मनोज जाटव की मौत हो गई। मृतक मूल रुप से नैनीताल का रहने वाला था। खबर मिलते ही सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा, एसएसआई सलाउद्दीन, एसआई आई अजेंद्र सिंह सहित कई पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


कोतवाल ओपी शर्मा के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में तैनात सिपाही मनोज जाटव अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से कोतवाली में ड्यूटी पर आ रहा था। हाईवे स्थित गांव जगन्नाथपुर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

 सिपाही को गंभीर अवस्था में सीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही मनोज जाटव तेजतर्रार सिपाही के रुप में पहचान थी। मृतक सिपाही करीब दो साल से बाजपुर कोतवाली में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें