फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी को मिली तत्कालीन एमडी के खिलाफ अभियोजन अनुमति

Thu, 13 Dec 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर टीडीसी में वर्ष 2015-16 में हुए 20  करोड़ रुपये से अधिक के बीज घोटाले में पंत विवि की प्रबंध समिति द्वारा टीडीसी के तत्कालीन एमडी के खिलाफ स्वीकृत की गई अभियोजन अनुमति लिखित रूप में एसआईटी को मिल गई है। अब एसआईटी नामजद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।  

विज्ञापन


बीज घोटाले में टीडीसी के दस कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के बाद एसआईटी द्वारा भंडारक छदमी लाल, विपणन अधिकारी ललित बोरा, लेखाकार हरिकेश बहादुर सिंह, मुख्य अभियंता पीके चौहान, उप विपणन अधिकारी अजीत सिंह व वरिष्ठ लेखाकार जीसी तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

कुछ दिन पूर्व उक्त छह लोगों को हाईकोर्ट से जमानत भी मिल गई। इधर, एसआईटी द्वारा टीडीसी के तत्कालीन एमडी पीएस बिष्ट की अभियोजन अनुमति के लिए टीडीसी को रिपोर्ट भेजी गई थी। लेकिन पीएस बिष्ट वर्तमान में पंत विवि में तैनात होने के कारण पंत विवि के कुलपति ने रिपोर्ट विवि के प्रबंध परिषद को सौंप दी।
विज्ञापन


सप्ताह भर पहले प्रबंध समिति ने बिष्ट के खिलाफ अभियोजन अनुमति स्वीकृत कर दी थी। लेकिन एसआईटी को इसका आदेश नहीं मिला था। पंतनगर थाना प्रभारी और एसआईटी के विवेचक संजय पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्हें लिखित रुप में अभियोजन अनुमति मिल गई है। अब जल्द ही नामजद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें