फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल लोकसभा सीट के लिए बेहड़ ने की दावेदारी

Thu, 13 Dec 2018 11:51 PM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
Tilak Raj Behar
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने भी दावेदारी ठोकी है। बेहड़ का कहना है कि उन्होंने इसके लिए पार्टी हाईकमान से आग्रह किया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांग्रेसी नेता प्रेम यादव के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत में बेहड़ ने कहा कि नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से उनकी प्रबल दावेदारी है। पिछले दो चुनावों से दावेदारी कर रहे हैं। अब फिर पार्टी हाईकमान से आग्रह किया है। 

बेहड़ ने कहा कि हाल ही में हुए राज्यों के चुनाव के बाद भाजपा का भ्रम टूट गया है। दावा किया कि वर्ष 2019 में राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस का कब्जा होगा। उन्होंने बाजपुर निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


बेहड़ ने कहा कि बरहैनी स्कूल के प्रबंधक करन आनंद की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में वह एसएसपी से बातचीत करेंगे। इससे पहले बेहड़ के साथ आए किच्छा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दर्शन कोहली का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां सुरजीत अग्निहोत्री, राजेंद्र बेदी, रामअवतार यादव, साबिर हुसैन,  सिंह स्वरुप भारती, गुलशेर, तनवीर अहमद, हनीफ आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें