फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पर गिरी पेड़ की टहनी, मौत

Tue, 26 Feb 2019 12:58 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो ख्ाटीमा
विज्ञापन
एनएच-119 मेरठ-पौड़ी मार्ग
विज्ञापन

विज्ञापन
 पीलीभीत मार्ग पर स्कूटी से जा रहे व्यापारी के ऊपर पेड़ की भारी टहनी गिर गई, जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल में व्यापारी के परिजन, विधायक पुष्कर सिंह धामी और व्यापारी पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यापारी ने हेलमेट पहना था। 
हरियाणा ट्रेडर्स के स्वामी सुनील मित्तल उर्फ मुन्ना (37) पुत्र कृष्ण मित्तल सोमवार शाम करीब पांच बजे स्कूटी से पीलीभीत मार्ग पर जा रहे थे। भुजिया नंबर तीन के पास पेड़ की एक भारी टहनी अचानक टूटकर व्यापारी पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर व्यापारी की पत्नी अंजलि मित्तल के साथ ही तमाम व्यापारी, जनप्रतिनिधि अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक व्यापारी दो भाइयों में छोटे थे और बड़ा भाई अनिल मित्तल हरियाणा में रहते हैं। मृतक सुनील मित्तल का पुत्र अक्षत मित्तल 11वीं और पुत्री पलक चौथी कक्षा में पढ़ती हैं। मौके पर पहुंचे एसआई राजेंद्र पंत ने जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें