फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये मांगने पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 Apr 2019 11:54 PM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जसपुर में कोतवाल का घेराव करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक बर्तन व्यापारी द्वारा मंदिर कमेटी फंड के रुपये देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने व्यापारी की कनपटी पर तमंचा लगाकर एक लाख की मांग की। व्यापारी के शोर मचाने पर अन्य दुकानदारों ने हमलावर को तमंचे सहित पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। व्यापारियों ने कोतवाल का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


लकड़ी मंडी रोड निवासी हंसराज ने कहा वह हिडिंबा देवी मंदिर कमेटी में उपाध्यक्ष था। इस समय नई कमेटी का गठन कर उसका चार्ज नई कमेटी को दे दिया है। उनकी लकड़ी मंडी रोड पर किचन मार्ट नाम से बर्तनों की दुकान है। शुक्रवार की देर शाम ग्राम गोरा फॉर्म निवासी मिल्खा सिंह उनकी दुकान पर आया और गाली गलौज करते हुए मंदिर कमेटी के फंड के एक लाख रुपये मांगने लगा। तब उसने कहा वह इस समय कमेटी में नहीं है। सारा हिसाब नई कमेटी को दे दिया गया है। रुपये देने से मना करने पर उसने अपने थैले से तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने हमलावर को मय तमंचे सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घेराव करने वालों में त्रिलोक चंद अरोरा, सतीश अरोरा, महिंद्र अरोरा, विनोद अरोरा, हरिओम अरोरा, दीपक अरोरा, आशु अरोड़ा, जतिन अरोरा, निशु अरोरा, सिद्धार्थ रस्तोगी, निखिल अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें