फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के बाल काटने वाला पीटीआई निलंबित

Sun, 23 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मॉडल कॉलोनी स्थित कोलंबस पब्लिक स्कूल में सजा के नाम पर 10 से अधिक छात्रों के बाल काटने वाले पीटीआई से स्कूल प्रबंधन ने माफीनामा लिया है। इसके बाद उसे 10 दिन के लिए निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान पीटीआई को वेतन से भी वंचित रखा जाएगा। पीटीआई की इस हरकत को स्कूल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन


मॉडल कॉलोनी स्थित कोलंबस स्कूल में कार्यरत हल्द्वानी निवासी पीटीआई निखिल आर्या ने शुक्रवार को एसेंबली खत्म होने के बाद हाथ में कैंची लेकर 10 से अधिक छात्रों के बाल काट दिए थे। छात्रों के अनुसार एक सप्ताह पहले पीटीआई ने उनसे बाल कटवाने को कहा था, लेकिन उन्होंने बाल नहीं काटे तो पीटीआई ने सजा के तौर पर उनके बाल खुद काट दिए। हैरानी की बात यह है कि छात्रों के बाल काटने की कार्रवाई में पीटीआई ने न तो स्कूल के प्रबंध निदेशक से अनुमति ली और न ही इसमें स्कूल के प्रिंसिपल को अवगत कराया। 

इसी बात का संज्ञान स्कूल प्रबंधन काफी गंभीरता से लिया है। सभी छात्र 10वीं, 11वीं, 12वीं के थे। छुट्टी के बाद जब बच्चों ने घर जाकर अभिभावकों को मामले से अवगत कराया तो अभिभावक स्कूल पहुंच गए और स्कूल के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार खेड़ा से शिकायत की। इस पर एमडी ने शनिवार को पीटीआई से लिखित माफीनामा लिया। इसके बाद उसे 10 दिन के लिए निलंबित कर दिया। खेड़ा का कहना है दस दिन बाद स्कूल प्रबंधन फिर से मामले में बैठक कर अगली कार्रवाई पर विचार करेगा। 
विज्ञापन


वहीं एसएसपी डॉ. सदानंद दाते का कहना है कि जिस तरह से पीटीआई ने स्कूल में मनमर्जी से बच्चों के बाल खुद काटे, यह स्कूल के नियम विरुद्ध भी है। किसी भी अभिभावक ने पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें