फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो समुदायों में पथराव, फायरिंग

Thu, 04 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश की वजह से दो समुदायों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने  एक दूसरे पर पथराव किया। वारदात स्थल पर एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग भी की। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा। वहां पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पहाड़गंज हरदेव सिंह और फरमान के पक्ष से पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार को फरमान, हरदेव के घर के समीप अपनी गाड़ी पीछे कर रहा था। इसी दौरान हरदेव पक्ष के बच्चे को मामूली चोट लग गई। जब उसके घर वालों ने इसकी शिकायत की तो विवाद हो गया। उसके पक्ष के लोगों ने फरमान को दौड़ा लिया। इसी बीच उसकी तरफ के लोग भी आ गए। दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें बलदेव सिंह को चोट आई है। पथराव से उसके घर में लगे टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। आरोप है कि एक पक्ष ने मौके पर तमंचे से फायर कर दिया। दोनों समुदायों में विवाद की सूचना अपर पुलिस अधीक्षक टीडी वैला, सीओ रमेश चंद्र जोशी, कोतवाली प्रभारी जगदीश पाठक, पंतनगर व ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ मौके पहुंच गए। पुलिस ने विवाद कर रहे दोनों पक्षों को खदेड़ा। दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेकर घायल बलदेव को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए पहुंचाया गया। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एएसपी वैला, सीओ, व कोतवाल पाठक, एसआई योगेश कुमार, सिडकुल प्रभारी एमपी सिंह, ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुशील कुमार मौके पर जमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें