फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द हो खुलासा नहीं तो करेंगे आंदोलन

Sun, 01 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफ हत्याकांड के मामले में आठ दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, जिससे सर्राफा एसोसिएशन के व्यवसायियों में रोष है। एसोसिएशन के लोगों ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया और कस्बा इंचार्ज का घेराव कर जल्द खुलासे की मांग की। कस्बा इंचार्ज ने तीन फरवरी तक खुलासा करने का आश्वासन दिया। इधर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कस्बा इंचार्ज से मिलकर शीघ्र खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

  शनिवार को एसोसिएशन के लोगों ने कोतवाली में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गत 24 जनवरी को सरेशाम कलकत्ता ज्वैलर्स के स्वामी अलाउद्दीन मलिक की हत्या कर अज्ञात बदमाश करीब 18 लाख रुपये की ज्वैलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपी बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि यदि शीघ्र खुलासा न किया गया तो एसोसिएशन व्यापारियों व नगर के गणमान्य लोगों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन करेगी। इधर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंच कस्बा इंचार्ज से मुलाकात की और शीघ्र खुलासे की मांग की। जिलाध्यक्ष बंसल ने कहा कि सरेशाम व्यापारी को लूटकर उसकी हत्या करने से क्षेत्र के व्यापारी काफी आहत हैं।
  कहा कि लूट कर हत्या करने वाले हत्यारोपी बदमाश जल्द ही पकड़े जाएं। इससे पूर्व उन्होंने मृतक अलाउद्दीन के आवास पहुंचकर शोक जताया और परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी, महामंत्री राजीव गुप्ता, रमेश गुप्ता, लियाकत अली खां, एशोसिएशन के उपाध्यक्ष जगदीश राणा, महामंत्री गोविंद गर्ग, जोगेंदर सिंह भल्ला, विनय गुप्ता, सोहराब मलिक, मो. जुनैद, अनिल रस्तोगी, खजान कक्कड़ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें