फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा कांड : एसडीएम जांच मजिस्ट्रेट नियुक्त

Wed, 22 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा में मंगलवार को पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के मामले की जांच एसडीएम सदर करेंगे। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को जांच मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एसडीएम ने घटना के संबंध में सभी को अपना पक्ष रखने के लिए पांच दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

किच्छा थाना क्षेत्र के ग्राम रामेश्वरपुर निवासी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा को पुलिस दलित महिला की हत्या व दुष्कर्म के मामले में पूछताछ के लिए ले गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस कस्टडी में मौत के कारण ग्रामीण व परिजनों ने कोतवाली में जमकर बवाल काटा। उन्होंने पुलिस पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। बवाल के दौरान जिलाधिकारी ने मौत की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय ने एसडीएम सदर को जांच मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया। एसडीएम ने इस मामले में संबंधित पक्षों को अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। इस घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति 23 से 27 अप्रैल तक अपना पक्ष एसडीएम के समक्ष रख सकता है। इस दौरान साक्ष्य भी उपलब्ध कराया जा सकता है। साथ ही घटना से जुडे़ दस्तावेज भी मजिस्ट्रेट को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें