फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालीपार पट्टी के गुरुद्वारे में घुसा तेंदुआ

Sun, 24 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
तेंदुअा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खालीपार पट्टी गांव के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से दहशत में हैं। शनिवार की रात को तेंदुआ अचानक गुरु द्वारा में घुस गया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर एकत्रित ग्रामीणों की ओर से शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। कहा है कि एक सप्ताह मेें यह आधा दर्जन कुत्तों को निवाला बना चुका है।  
विज्ञापन


गांव से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात एक तेंदुआ खालीपार पट्टी में बने गुरूद्वारे में लगे शीशे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गया। गुरुद्वारे से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर वह जोरों से दहाड़ मारता रहा। दहशत में आए ग्रंथी ने माइक से आवाज लगाकर ग्रामीणों को तेंदुए घुसने की जानकारी दी और मदद के लिए बुलाया। 

एकजुट ग्रामीणों ने किसी तरह गुरुद्वारे के किवाड़ खोले और शोर मचाया। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। 
दरवाजे के टूटे कांच से तेंदुआ घायल हो गया था। उसके घाव से खून की बूंदें दूर-दूर तक गिरी दिखाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह से तेंदुआ गन्ने के खेतों के आसपास घूम रहा है।
विज्ञापन


डर के मारे ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। महिलाऐं खेतों पर जाने से कतरा रही हैं। पतरामपुर वन रेंज के रेंजर सुदर्शन ध्यानी ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव में तेंदुआ होने की सूचना दी थी। तेंदुआ के रास्ते चिन्हित करने के लिये वन कर्मियों की टीम भेजी गई है। चिन्हित करने के बाद पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें