फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीसी क्लेम के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा

Sat, 23 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीसी क्लेम के नाम पर लाखों रुपए की कर चोरी के मामले में पुलिस ने चार फर्म स्वामियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। तीन मुकदमे ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र और एक मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया है। एक फर्म ने 18 करोड़ के कारोबार पर कर चोरी की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शकील ने वर्ष 2010 में वाणिज्य कर विभाग में अपनी फर्म ग्लोबल ट्रेड लिंक एंड इंजीनियरिंग का पंजीकरण कराया था। यह फर्म काशीपुर रोड स्थित शक्ति कांप्लेक्स में दिखाई गई थी। इसके अलावा जेडी इंटरप्राइजेज फर्म दशमेश नगर आवास विकास में बताई। उसने वर्ष 2013 और वर्ष 2014 में हल्द्वानी व देहरादून की फर्मों से 18.26 करोड़ रुपए की खरीद-बिक्री किए जाने की जानकारी विभाग को दी। इस दौरान उसने फर्जी बिलों पर आनलाइन आईटीसी क्लेम किया। आनलाइन क्लेम की जांच के दौरान यह फर्म नहीं मिली। इस पर विभाग ने रजिस्टर्ड पते पर नोटिस जारी किया। लेकिन आरोपी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। विभाग की अनुसंधान शाखा ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो खरीद बिक्री के सारे रिकार्ड झूठे पाए गए। फर्म ने क्लेम लेने के लिए झूठा रिकार्ड पेश किया था। इस बीच 18,256331 रुपए पर कर चोरी पकड़ी गई। डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर हेमा बिष्ट ने आरोपी फर्म स्वामी शकील के खिलाफ 420, 409 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, ट्रांजिट कैंप थाने में चौहान ट्रेडर्स सेंटर प्वाइंट होटल गली शिमला बहादुर नाम से रजिस्टर्ड सुशील सिंह चौहान, आवास विकास स्थित शिवम ट्रेडर्स के स्वामी मुंशीराम शर्मा के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। वाणिज्य कर आयुक्त दिलीप जावलकर ने बताया कि कई फर्मों विभाग के रडार में हैं। बताया कि उन्होेंने अधिकारियों को व्यापारी के कारोबार व उसके अस्तित्व की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें