फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब का पूर्व संचालक गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर/दिनेशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2011 में नानकमत्ता थाने में दर्ज गुरुद्वारे की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के मामले में पुलिस ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के तत्कालीन संचालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बहुत ही गोपनीय तरीके से की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किच्छा निवासी महेंद्र सिंह ने 16 नंबवर 2011 को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के तत्कालीन संचालक स्वर्ण सिंह के खिलाफ नानकमत्ता थाने में तहरीर सौंपी थी, जिसमें स्वर्ण सिंह पर गुुरुद्वारे की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया गया था। इस पर पुलिस ने स्वर्ण सिंह के खिलाफ धारा 420, 426, 470 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच दिनेशपुर के थानाध्यक्ष आरएस कसाना कर रहे है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में शनिवार तड़के पुलिस ने गोपनीय तरीके से स्वर्ण सिंह को उनके गांव मैनाझुंडी थाना सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया तथा उसे दिनेशपुर थाना ले आई, जहां पर पुलिस ने स्वर्ण सिंह का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद स्वर्ण सिंह को जिला न्यायालय स्थित किशोर न्याय मजिस्ट्रेट/रिमांड मजिस्ट्रेट खटीमा सैय्यद गुफरान की अदालत में पेश किया, जहां से स्वर्ण सिंह को हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन


इधर, जब इस संबंध में दिनेशपुर थानाध्यक्ष रजत कसाना से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। थाने से मिली जानकारी के अनुसार नामजद स्वर्ण सिंह को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने घटना में कई अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कही है।

एसएसपी भी पहुंचे जिला न्यायालय
गुरुद्वारे की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के मामले में स्वर्ण सिंह की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जिला न्यायालय लाया गया। इसका पता चलते ही एसएसपी नीलेश आनंद भरणे भी जिला न्यायालय पहुंचे और थानाध्यक्ष से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें